Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
28-Jul-2024 08:31 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार भाजपा के नेता और नीतीश कैबिनेट में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वो भाजपा के छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलायेंगे। वो जात-पात और वर्गभेद से परे होकर काम करने में विश्वास रखते हैं। इसके आगे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दलों से बेहतर संवाद स्थापित कर गठबंधन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात बताई।
दिलीप ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे जो समर्पित कार्यकर्ता किसी भी कारण से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें मुख्यधारा में लायेंगे। उन्हें वाजिब सम्मान दिलायेंगे। पार्टी में उनकी सहभागिता तय करेंगे। इसके आगे बताया कि 3 अगस्त से वे जिलों का दौरा सह प्रवास आरंभ करेंगे। बिहार विस चुनाव 2025 के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके साथ ही राज्य में एनडीए को 2010 से भी बड़ी जीत दिलाने के लिए उनसे फीडबैक लेकर चुनावी प्रबंधन की रणनीति बनायेंगे। पार्टी संगठन को 2025 चुनाव के लिए बूथस्तर तक धारदार बनाने की आवश्यकता है। नये अध्यक्ष के रूप में हम इसपर काम करेंगे। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए जरूरी हुआ तो तंत्र भी विकसित करेंगे
उधर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे केन्द्र और राज्य सरकार की समग्र योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करायेंगे। इन योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक कैसे पहुंचे, योजनाओं की सुविधा गांव-गांव तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता किस तरह अपनी भूमिका निभा सकते हैं, इसकी ट्रेनिंग हम शीघ्र आरंभ करायेंगे।