Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम
19-Sep-2023 12:31 PM
By First Bihar
देश में बीते शाम मोदी कैबिनेट से महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। इसके बाद अब आज से नए संसद भवन में विशेष सत्र की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार, इस नए संसद भवन में पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश हो होने वाला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा में बिल पेश करेंगी। इस बिल के पेश होने के बाद जो सबसे बड़ा सवाल है वह है कि इस बिल के पेश होने से बिहार पर क्या असर पड़ेगा ? लोकसभा में बिहार से और बिहार विधानसभा में कितनी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी?
दरअसल, वर्तमान में बिहार में लोकसभा सीट की बात करें तो इसकी संख्या 40 है। जिसमें वर्तमान में बिहार से मात्र 3 सांसद है। ऐसे में अब यह बिल पेश होने के बाद से महिला के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 13 हो जाएगी। मतलब साफ़ है कि किसी भी हाल में बिहार से महिला सांसद की संख्या 13 होगी। जिससे संसद में भी महिला की सहभागिता बढ़ेगी।
वहीं, बिहार विधानसभा की बात करें तो कुल सीटों की संख्या 243 है। जिसमें सिर्फ 28 महिला विधायक हैं। लेकिन, यदि महिला आरक्षण बिल लागू होता है तो यह संख्या 80 हो जाएगी। मतलब बिहार में भी महिला विधायक की संख्या कम से कम 80 होगी। इससे सदन के अंदर महिला से जुड़ी समस्या का सही तरीके उठाया जाएगा। हालांकि, यह महिला आरक्षण बिल रोटेशनल बेस पर होगा। 180 लोकसभा सीट पर डूएल मेंबरशिप होगी। इनमें से एक तिहाई सीट एससी-एसटी के लिए रिजर्व होगी। 2027 के बाद परिसीमन होने के बाद इतनी ही सीट्स को बढ़ा कर महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसद सीटें आरक्षित करने का विधेयक लाया है उसे सबसे पहले 1996 में एचडी देवगौड़ा सरकार में पेश किया गया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2008 में इस कानून को फिर से पेश किया। यह कानून 2010 में राज्यसभा में पारित किया गया था, लेकिन यह लोकसभा में पारित नहीं हो सका और 2014 में इसके विघटन के बाद यह खत्म हो गया।