ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में पीएम मोदी का रोड शो कल, ट्रैफिक एसपी ने जारी किया पूरा रूट मैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। दिनकर गोलंबर से बाकरगंज तक का रूट तय किया गया है। दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 नवंबर को पटना आ रहे हैं। जहां वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम में 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। रोड शो की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रूट मैप तैयार किया है। 


उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से बारीपथ, मछुआ टोली से बारीपथ, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट से बाकरगंज तक आने वाले मार्ग पर, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर तक और अप्सरा गोलंबर से नालारोड गोलंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक परिचालन प्रभावित रहेगा। सिर्फ अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीज के वाहन, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन, चुनाव कार्य से जुड़े वाहन और पासधारक वाहन को इस मार्ग से जाने दिया जाएगा। 


रोड शो में शामिल होने के लिए आमजनों और कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गांधी मैदान के अंदर, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज परिसर, डबल डेकर पुल के नीचे, मोइनुल हक स्टेडियम और शाखा मैदान में की गयी है। जहां लोग अपने वाहन को वहां लगा सकते हैं। ट्रैफिक एसपी ने आमजनों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया है एवं कार्यक्रम के मौके पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा है।