ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Crime News: बिहार में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ

Bihar Crime News: पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज में इलाज के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज से हैं जहां नगर के नंदपुर ढाला स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज को पहुंची एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है।


मृतक महिला की पहचान नरकटिया गांव निवासी सुमित राम की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला के पेट दर्द की इलाज को लेकर उम्मीद हॉस्पिटल में गयी थी। डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया और उसे पांच इंजेक्शन लगाया। 


इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। इस दौरान डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने मरीज के परिजनों को समझाकर शांत कराया।


लोगों के गुस्से को देखकर अस्पताल के डॉक्टर समेत अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस को अस्पताल में भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने पर परिजन इनकार कर दिया हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता