ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / news / ईंट भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना...

ईंट भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

25-Apr-2021 03:52 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां ईट भट्ठा संचालक से लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों को हाल बेहाल है। बताया जाता है कि ईट भट्ठा के मालिक जब चिमनी पर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े अपराधियों ने पहले लूट की घटना को अंजाम दिया फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और एसआई अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से ईट भट्टा कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है।

news image


सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव में ईंट भट्ठा संचालक को अज्ञात  अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुशमारी गांव निवासी 40 वर्षीय अजय महतो के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अजय महतो अपने भाई शंभू महतो के साथ कुशमारी गांव से अपने ईट भट्ठा पर जा रहे थे। प्रत्येक रविवार को भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों को सप्ताहिक भुगतान किया करते थे। मजदूरों को पैसा देने वे ईंट भट्ठे पर जा रहा थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन अपराधियों ने अजय महतो को सीने में गोली मार दी और कैश लूटकर हथियार लहराते फरार हो गए। अपराधियों ने कितने रूपये लूटा इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 

news image


आनन-फानन में ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों और उनके भाई शंभू महतो ने इलाज के लिए सीतामढ़ी के डॉ. वरुण कुमार की क्लिनिक में पहुंचे जहां उनकी मौत हो गयी। अजय महतो के 3 बेटे है जो अविवाहित है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक अजय महतो अपने पूरे परिवार के साथ सीतामढ़ी पासवान चौक स्थित किराए के मकान में रहा करते थे। समय-समय पर अपने घर कुशमारी और ईंट भट्ठे पर जाया करते थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही यह पता चल पाया है कि कितने रुपये की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


news image