ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / इस बार मुहर्रम में नहीं निकलेगा जुलूस, इन गाइडलाइन्स का पालन करना होगा...

इस बार मुहर्रम में नहीं निकलेगा जुलूस, इन गाइडलाइन्स का पालन करना होगा जरूरी

23-Aug-2020 09:42 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : जिले में मुहर्रम पर्व को लॉकडाउन का पालन करते हुए शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में टाउन थाना अध्यक्ष व सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के गाइडलाइन्स के अनुसार किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन करने का निर्देश नहीं दिया गया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान ताजिया, सीपर अथवा अखाड़े का कोई जुलूस इत्यादि नहीं निकाला जाएगा.


वहीं, इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन व लाउडस्पीकर पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. इमामबाड़ा में स्थानीय व्यक्तियों को एकत्रित होने की अनुमति भी नहीं दी गई है एवं लोगों को अपने-अपने घरों में केवल अपने परिवार के सदस्य के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजलिस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. 


शरारती तत्वों और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर रहेगी ताकि किसी की जाति एवं धर्म को लेकर या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने की कोशिश कोई न करे. यदि कोई भी शरारती तत्व खलल पैदा करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस खलल पैदा करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी.  इस मौके पर सीओ दीपक कुमार के अलावा मो. संजय कुमार, महेन्द्र चौधरी, मो. असरफ, मो. लल्लू खान, राहुल कुमार, शंकर साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।