ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / IPL: आज खेला जाएगा तीसरा मैच, वार्नर और कोहली होंगे आमने...

IPL: आज खेला जाएगा तीसरा मैच, वार्नर और कोहली होंगे आमने सामने

21-Sep-2020 12:48 PM

DESK :  यूएई में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार खेल शाम 7.30 बजे शुरू होगा.


इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के पास सनराइजर्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर से 2016 फाइनल की हार का बदला लेने का मौका है. उस वक्त वॉर्नर ने कोहली को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया था. वहीं पिछले सीजन की बात करें तो, आरसीबी का प्रदर्शन ठीक नहीं था. टीम पिछली बार सबसे निचले 8वें पायदान पर रही थी. जबकि हैदराबाद एलिमिनेटर तक पहुंची थी.   


आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन (177 मैचों में 5412 रन) बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है. विराट आरसीबी के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उन्होंने 110 मैच में टीम की कप्तानी की और 49 में जीत दिलाई है. एसआरएच के खिलाफ मैच जीतने के बाद वो आईपीएल में एक टीम को 50+ मैच जिताने वाले चौथे कप्तान बन जाएंगे. इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने ये काम कर दिखाया है. धौनी अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने सीएसके को 100 मैच जिताए हैं.