ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / कोहली को नहीं है टॉस की चिंता, विराट जीत के साथ फाइनल में...

कोहली को नहीं है टॉस की चिंता, विराट जीत के साथ फाइनल में पहुंचेगा भारत

08-Jul-2019 07:56 PM

By 7

DESK : इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर में पहला सेमीफाइनल मुकाबला होने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम इंडिया सबसे मजबूत स्थिति में है. टॉस की अहमियत पर विराट कोहली ने कहा कि टॉस को लेकर कोई चिंतित नहीं है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की रणनीति के साथ उतरेगी. दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं रोहित - विराट कोहली पहले सेमीफाइनल मुकाबले का करोड़ों भारतीय फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. कप्तान विराट कोहली ने कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बेस्ट हैं. इस वर्ल्ड कप में अब तक 5 शतक ठोक चुके रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'वह दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं. मुझे उम्मीद है कि वह अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि अभी भारत की गेंदबाजी दुनिया में बेहतरीन है. टॉस को लेकर चिंतित नहीं हैं विराट कोहली टॉस की अहमियत पर विराट कोहली ने कहा कि यहां महत्वपूर्ण बात दबाव से निपटना है. अनुमान लगाया जा सकता है कि दबाव बहुत ही ज्यादा होगा, लेकिन हम . विराट ने कहा कि जो भी टीम अपनी गणना में बहादुर होगी, उसके जीतने के आसार ज्यादा होंगे. हमने कई नॉकआउट मैचों में इसका इस्तेमाल किया है. बात यह है कि जो भी टीम दबाव झेलने में सफल रहेगी, उसके जीतने के बेहतर आसार हैं. 11 साल बाद मैं और विलियमसन फिर आमने-सामने होंगे - कोहली कोहली ने कहा, मैं सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूलीजैंड के कप्तान केन विलियमसन को इस बात की याद दिलाऊंगा कि हम दोनों अंडर-19 वर्ल्ड कप-2008 के दौरान कैसे थे. बातों को याद करना अच्छा अनुभव होगा कि हम 11 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप में अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के कई खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं. दूसरी टीमों में भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2008 के हिस्सा रह चुके हैं.