दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Dec-2019 09:36 AM
INDONESIA: इंडोनेशिया के सरकारी दफ्तरों में अफसरों की जगह रोबोट काम करेंगे. अगले साल से इंडोनेशिया में सरकारी अफसरों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर बेस्स्ड रोबोट काम करेंगे. राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि आर्थिक हालात को दुरुस्त करने के लिए उनके सचिवालय और कार्मिक मंत्रालय में अधिकारियों की चार में से दो रैंक हटाकर उनकी जगह एआई का उपयोग शुरू कर दिया जाएगा.
इंडोनेशिया में नौकरशाही को चुस्त करने और विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए इसका फैसला किया गया है. राष्ट्रपति ने बताया कि जनवरी 2020 से यह फैसला लागू हो जाएगा. जिसके बाद दफ्तरों में अफसरों की जगह रोबोट ले लेंगे. इस प्रस्ताव को इसी महीने इंडोनेशिया की संसद में पेश किया जाएगा. प्रस्ताव के पास होते ही इंडोनेशिया..सरकारी कामकाज में एआई का अधिकृत रूप से इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.
आपको बता दें कि इंडोनेशिया में सरकारी कामकाज में एआई के इस्तेमाल की तैयारी 5 साल से चल रही है. इसके लिए 'आलिया' नाम का रोबोट भी तैयार किया गया है. जिसमें चार सेगमेंट के कामकाज की प्रोग्रामिंग कर ली गई है. वहीं इंडोनेशिया के रिसर्च-डेवलपमेंट मामलों के मंत्री बंबांग ब्रोडजोनगोरो ने बताया कि 'हमने कई स्टार्ट-अप तैयार किए हैं जो जापान, भारत और कोरिया जैसे देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं'.