ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा के दौरान चिशोती में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने घटना को लेकर दुख जताया है।

Kishtwar Cloudburst
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती इलाके में गुरुवार को मचैल माता मंदिर यात्रा के दौरान भयावह हादसा हो गया। बादल फटने की इस त्रासदी में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में CISF के दो जवान भी शामिल हैं। वहीं, 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है।


घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हालात को देखते हुए किश्तवाड़ पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क एक्टिव कर दिए हैं। सभी सब-डिविजन हाई अलर्ट पर हैं और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वे ग्लोबल वॉर्मिंग के मुद्दे को गंभीरता से लें। पहाड़ी क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है और इसके समाधान पर तुरंत विचार किया जाना चाहिए। 


वहीं, उमर अब्दुल्ला ने X पर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत कर हालात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर से संसाधन जुटाए जा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता