ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / रेलवे की भर्ती परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव, ये डिग्री वाले कैंडिडेट को...

रेलवे की भर्ती परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव, ये डिग्री वाले कैंडिडेट को मिलेगी हाई पोस्ट पर नौकरी

05-Feb-2020 11:09 AM

DESK : जल्द ही रेलवे की भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव होगा. संभावित नए बदलाव के बाद इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को रेलवे के उच्च पदों पर नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे. 

बता दें कि रेलवे में ग्रुप ए के खाली पदों पर सिविल सेवा परीक्षा से होने वाली भर्ती रोक दी गई है. इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सिस्टम गठन को लेकर 100 पदों पर भर्ती रोकी गई है. नई व्यवस्था गठन के बाद ग्रुप ए के अफसरों की भर्ती होगी.

बता दें कि रेलवे द्वारा 100 पदों पर बहाली रोकने के बाद सिविल सेवा परीक्षा से 100 पोस्ट कम हो गए हैं. पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रुप ए स्तर का ढांचा बदलने को मंजूरी दी थी. जिसके बाद यह बहाली रोकी गई है. अब रेलवे की नई व्यवस्था में ग्रुप ए की आठ सेवाओं को एकीकृत कर आईआरएमएस बनाया जाएगा, जिसकी कवायद शुरू हो गई है.

कहा जा रहा है कि आईआरएमएस गठन के बाद रेलवे में कला वर्ग की जगह इंजीनियरिंग के साथ मैनेजमेंट के छात्रों को ऊंचे पोस्ट पर रखा जा सकता है. लेकिन अभी इस बाबत रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जबतक सिस्टम लागू नहीं हो जाता तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. ये होगा बदलाव ’ रेलवे बोर्ड इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से जाना जाएगा. ’ आईआरएम के सर्वोच्च पद पर सीईओ होंगे. ’ रेलवे बोर्ड में आठ सदस्यों की जगह आईआरएमएस में पांच सदस्य होंगे. ’