बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
04-Dec-2020 06:19 PM
DESK : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने T20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने ऑस्ट्रलिया को 11 रनों से हरा दिया है. कैनबरा के मानुका ओवल मैदान में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में केएल राहुल की फिफ्टी और रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर मेहमान टीम ने मेजबान टीम को धूल चटाया.
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई. भारत के लिए टी. नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके. दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें केएल राहुल 51 रन बनाकर आउट हुए और रविंद्र जडेजा 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मोएसिस हेनरिक्स ने तीन, मिशेल स्टार्क ने दो और एडम जाम्पा, मिशेल स्वेप्सन एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया. हालांकि मैच जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में 3 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.