ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / दीपक चाहर की ‘आंधी’ में उड़ी बांग्लादेश की टीम, तीसरे मैच में भारत...

दीपक चाहर की ‘आंधी’ में उड़ी बांग्लादेश की टीम, तीसरे मैच में भारत ने 30 रनों से पटखनी देखकर टी-20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

11-Nov-2019 07:23 AM

NAGPUR: बांग्लादेश के साथ खेले गये तीसरे टी-20 मैच में भारत ने 30 रनों से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से जीत दर्ज कर ली है.


मैच के हीरो रहे दीपक चाहर, जिनकी आंधी में बांग्लादेश की टीम उड़ गई. चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए. इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चाहर हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बोलर भी बन गये हैं. चाहर के अलावा, शिवम दुबे ने तीन और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया.


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया. वहीं बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन मोहम्मद नईम ने बनाए. नईम ने 81 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, मोहम्मद मिथुन ने 27 रनों का योगदान दिया.