ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

विराट कोहली और केएल राहुल की तूफानी पारी में उड़ी कैरेबियाई टीम, पहले T-20 मैच में भारत ने 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

विराट कोहली और केएल राहुल की तूफानी पारी में उड़ी कैरेबियाई टीम, पहले T-20 मैच में भारत ने 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

07-Dec-2019 07:26 AM

HYDERABAD: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. चौके-छक्के की बौछार के बीच भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 208 रनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करते हुए वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत दर्ज की है.


वेस्ट इंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (94*) और ओपनर केएल राहुल (62) की तूफानी पारी की बदौलत बड़े स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया. भारत ने 8 गेंद रहते हुए 4 विकेट पर 209 रन बनाते हुए मुकाबला जीता लिया. केएल राहुल ने 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए, जबकि कोहली ने 50 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के जड़े. यह मैन ऑफ द मैच रहे विराट कोहली के टी-20 इंटरनैशनल में बेस्ट स्कोर रहा. वहीं इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.


वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 37 और इविन लुईस ने 40 रनों की पारी खेली.