मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Jan-2024 01:51 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A. में घमासान तेज होता जा रहा है. अब जेडीयू ने कांग्रेस को जमकर हड़काया है. जेडीयू ने कहा-कांग्रेस गलत डिमांड कर रही है. उसके कारण सीट शेयरिंग नहीं हो पा रही है. वैसे भी बिहार में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस की जरूरत नहीं है. हम आरजेडी के साथ मिलकर बीजेपी का मुकाबला कर लेंगे.
दिल्ली में आज जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर हमला बोला. केसी त्यागी ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के रवैये से हम चिंतित हैं. चुनावी तैयारियों में बीजेपी आगे निकलती जा रही है और कांग्रेस के कारण विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं हो पा रहा है. सीट शेयरिंग में देरी नहीं होनी चाहिये.
कांग्रेस की जरूरत नहीं
केसी त्यागी ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है वहां सीट शेयरिंग में कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि वहां किसी दूसरी पार्टी को सीट देना नहीं है. लेकिन जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं, वहां कांग्रेस अनुपात से ज्यादा सीटें मांग रही है. ये अव्यवहारिक है. कांग्रेस को वस्तुस्थिति समझ कर सीट की डिमांड करनी चाहिये.
केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू ने बिहार में पिछले लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार के सीट शेयरिंग में 16 सीट से कम पर हम बात करने को भी तैयार नहीं है. जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की डिमांड के कारण अगर परेशानी होती है तो बिहार में हम राजद के साथ मिलकर बीजेपी को हराने में सक्षम हैं. ये बात कांग्रेस को समझना चाहिये.
जेडीयू ने पश्चिम बंगाल को लेकर कांग्रेस के स्टैंड पर भी कड़ा एतराज जताया है. केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है. ये बीजेपी की गोद में खेलने वाली बात है. कांग्रेस ऐसी मांग करके बीजेपी को बढ़ावा दे रही है. लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ऐसी मांग करके गलत किया है.
राजद बोली-अब हो जायेगा सीट शेयरिंग
जेडीयू के स्टैंड पर राजद की भी प्रतिक्रिया आयी है. राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि सीट शेयरिंग नहीं होने पर जेडीयू की चिंता बाजिव है. हर पार्टी इस पर चिंतित है. लेकिन अब बातचीत शुरू हुई है और संभव है कि जल्द ही ये काम पूरा कर लिया जायेगा.