BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Feb-2020 04:04 PM
DESK : भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंडिया ने मेजबान टीम को मात देकर सीरीज पर 5-0 से सीरीज पर कब्जा किया है. इससे पहले सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरी थी. लिंगटन के स्काई स्टेडियम में चौथे टी-20 में जीत दर्ज करने के बाद भारत के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि टीम रविवार को इसे 5-0 से अपने नाम करना चाहती थी और इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने यह कारनामा कर दिखाया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा था. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 7 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए थे. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट गंवाकर महज 156 रन ही बना पायी.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल को LBW आउट किया. मार्टिन गप्टिल दो रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कॉलिन मुनरो भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. कॉलिन मुनरो को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया. टॉम ब्रूस (0) को राहुल ने रनआउट किया. टिम शिफर्ट 50 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिशेल 2 रन बनाकर आउट हुए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने से पहले 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 45 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया.
मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे. इस पारी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया. वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं. कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 24 बार अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है. न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुग्गेलैन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया.