पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
28-Dec-2021 04:48 PM
PATNA: आईएमए का 96वां नेशनल कॉन्फ्रेंस आज पटना के बापू सभागार में आयोजित हुआ। आईएमए के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए 5 हजार से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। इस मौके पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी हुई। डॉ. सहजानंद सिंह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों से कहा कि आप भी लोगों से कहिए कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। दारू पीने से लोग बीमार होते है इसलिए उन्होंने बिहार में शराबबंदी की है। शराब से मरने वालों की संख्या पूरी दुनियां में अधिक है। इसलिए लोगों से शराब नहीं पीने की अपील कर रहे हैं।
पटना में आयोजित आईएमए नेटकॉन 2021 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य शामिल हुए। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दर्जा प्राप्त है। कोरोना काल में डॉक्टरों की भूमिका अहम थी। डॉक्टरों ने इस दौरान बेहतर काम किया था यह किसी से छिपी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले के मुकाबले बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। पटना के आईजीआईएमएस का विकास किया गया। 3 नए मेडिकल कॉलेज खोले गये वही 11 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम अभी चल रहा है। हम सिर्फ काम में विश्वास करते है प्रचार पर जोर नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। पीएमसीएच में 5400 बेड वाला अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। पीएमसीएच में बेहतर सुविधा बहाल की जाएगी। वही दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बन रहा है।
सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का काम हुआ। वही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी कहा कि आप भी लोगों से कहिए कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। दारू पीने से लोग बीमार होते है इसलिए उन्होंने बिहार में शराबबंदी की। शराब से मरने वालों की संख्या पूरी दुनियां में अधिक है। इसलिए लोगों से शराब नहीं पीने की अपील करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में 2006 से मुफ्त दवाइयां लोगों को मिल रही है। हम सिर्फ काम करते है प्रचार नहीं करते जबकि कुछ लोग सिर्फ प्रचार किया करते थे।