ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

मुजफ्फरपुर में कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर में कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

11-Dec-2019 12:19 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR:  बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी की मौत के बाद उनके परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कटरा थाना इलाके के बन्दपुरा के सहिदुर रहमान उर्फ बब्बू छेड़छाड़ के आरोप में पिछले एक साल  से जेल में सजा काट रहा था. मंगलवार की देर रात बब्बू की तबियत खराब होने के बाद आनन फानन में जेल प्रशासन के द्वारा एसकेएमसीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर सही समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है.  

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक सहिदुर रहमान उर्फ बब्बू की तबियत रात के एक बजे बिगड़ गई और उसे आनन फानन में जेल के डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.