ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / IIT कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, मुस्कान...

IIT कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, मुस्कान को सबसे अधिक 2.08 करोड़ का मिला पैकेज

06-Dec-2021 09:19 PM

DESK: अब बात इंडियन टाइलेंट की करते हैं। आईआईटी कानपुर में इस बार ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। 49 वैसे छात्र हैं जिन्हें एक करोड़ से अधिक का पैकेज मिला है। इस संस्थान के 88 छात्र-छात्राओं को देश और विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है। यू कहे तो IIT कानपुर के छात्रों ने इस बार प्लेसमेंट में रिकॉर्ड बनाया है।


ऐसा पहली बार हुआ है कि 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक का सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला है। एक दिसंबर से प्लेसमेंट का पहला चरण शुरु हुआ था। वर्चुअल तरीके से संस्थान में 300 कंपनियां आई जिसके बाद पांच दिनों के भीतर ही इस संस्थान के कुल 88 छात्र-छात्राओं को देश और विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिल गयी। जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है।


आईआईटी कानपुर की छात्रा मुस्कान को सबसे अधिक 2.08 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। बता दें इससे पहले किसी को एक करोड़ से अधिक का पैकेज नहीं मिला था। इस साल प्लेसमेंट इस संस्थान में काफी अच्छा हो रहा है। यहां के कई छात्रों को एक करोड़ से अधिक का जॉब का ऑफर मिला है। कई को तो एक से अधिक जॉब का ऑफर मिल गया है।