बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार
08-Jun-2021 09:33 AM
PATNA : राजधानी पटना स्थित IGIMS में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए विभिन्न विभागों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कुल 272 पदों का सृजन किया गया है. इन पदों के सृजन की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग की ओर से दे दी गई है. संस्थान में कैंसर रोग के इलाज के लिए क्षेत्रीय कैंसर सेंटर स्थापित है. इसमें भारत सरकार के सहयोग से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है.
विभाग के अनुसार इस इंस्टीट्यूट के खुलने से राज्य के कैंसर मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. जो पद स्वीकृत किए गए हैं, वे एम्स नई दिल्ली के अनुरूप हैं. यानी एम्स नयी दिल्ली के अनुरूप ही IGIMS में 272 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जानकारी के अनुसार, 20 विभागों में शैक्षणिक पदों पर बहाली के लिए पदों को स्वीकृत किया गया है. इनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर,सीनियर रेजिडेंट तथा जूनियर रेजिडेंट के पद हैं. कुछ विभागों में सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ही पद स्वीकृत किए गए हैं. गैर शैक्षणिक 26 पदों की भी स्वीकृति दी गई है.
आपको बता दें कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के लिए 12, गायनी ऑन्कोलॉजी के लिए 15, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के लिए 15, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के लिए 15, पैथोलॉजी एनेस्थेसियोलॉजी के लिए 3, कैंसऑन्को इम्यूनोलॉजी पैथोलॉजी के लिए 3, माइक्रोबायोलॉजी के लिए 6, पालियेटिव केयर के लिए 6 और फिजियोथेरेपी के लिए 7 पदों की स्वीकृति दी गई है.