Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
01-Aug-2024 06:26 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने आईएएस संजीव हंस पर कार्रवाई की है। IAS संजीव हंस को बिजली विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया है। वही अगले आदेश तक 1993 बैच के आईएएस संदीप पौण्डरीक को ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव और अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पॉवर (हॉल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
बता दें कि रेप और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानि ED लगातार कार्रवाई तेज करती जा रही है। ईडी की टीम ने 31 जुलाई को संजीव हंस के चाटर्ड अकाउटेंट समेत दूसरे करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। संजीव हंस के साले और पीए के घर पर छापेमारी में कई अहम दस्तावेज मिले थे। जिससे संजीव हंस के कारनामों का खुलासा हुआ है। बड़ी खबर यह भी आ रही है कि ईडी ने पूछताछ के लिए संजीव हंस को समन भेजा है। कभी भी संजीव हंस की गिरफ्तारी हो सकती है।
इधर ईडी की कार्रवाई के अगले दिन ही बिहार सरकार ने कार्रवाई करते हुए 1997 बैच के आईएएस संजीव हंस के हाथ से ऊर्जा विभाग की कमान छिन ली है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस बिहार स्टेट पावर (हॉल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण स उनके द्वारा धारित पद औ अतिरिक्त प्रभार के दायित्व से मुक्त किया गया है। आईएएस संजीव हंस को सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में योगदान करने को कहा है।
मिली जानकारी के अनुसार संजीव हंस के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं। अब तक करीब दो दर्जन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। संजीव हंस के दो करीबियों ने ईडी का गवाह बनना स्वीकार कर लिया है। इसे ईडी के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब इसी सप्ताह ईडी संजीव हंस के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। संजीव हंस को पूछताछ के लिए बुलाने की भी तैयारी चल रही है।