ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

IAS संजीव हंस के आरोप पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर ... ED कर रही अपना काम, गलत करने वाले पर होगा एक्शन

03-Aug-2024 11:58 AM

By First Bihar

PATNA : 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हंस इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी संजीव हंस के खिलाफ एक्शन हुआ है। उसके बाद अब इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी वाहवाही कर रही है। जहां विपक्ष का कहना है कि सरकार भ्रस्ट अफसर के जरिए विभाग चला रही है तो वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि हमारे कार्यकाल में जो भी गलत करेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद अब इस मामले में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख़्यमंत्री और भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


भाजपा विधायक और पूर्व उपमुख़्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। इस बारे में अधिक कुछ क्या ही कहा जा सकता है। ईडी  अपना काम कर रही है और सरकार ने उन्हें जिस विभाग की जिम्मेदारी दी थी उससे पदमुक्त भी कर दिया है और जांच एजेंसी जैसे -जैसे एक्शन लेगी वैसे -वैसे बिहार सरकार का भी एक्शन होगा। 


इसके अलावा अधिकारीयों पर एक्शन को लेकर जदयू की नाराजगी के सवाल पर भाजपा विधायक ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। इसमें क्या ही कोई नाराज होगा। इसमें जो जांच एजेंसी है वो काम कर रही है। इसके बाद भी जो अधिकारी होंगे जो जांच की पकड़ में आएंगे उसपर हमारा सरकार एक्शन लेगा। हमलोग इसमें कोई गलत बात क्या है ?