ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / news / IAS संजीव हंस के करीबियों पर ED का एक्शन, 90 लाख कैश, गोल्ड...

IAS संजीव हंस के करीबियों पर ED का एक्शन, 90 लाख कैश, गोल्ड ज्वेलरी और चांदी की सिल्ली बरामद

13-Sep-2024 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : ईडी ने बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी संजीव हंस के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने आईएएस के करीबियों के ठिकाने से सोने के जेवर चांदी की सिल्लियां और 90 लाख रुपये कैश बरामद किए। कोलकाता में पुष्पराज दिल्ली में विपुल और एसके खान के यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इससे पहले जुलाई में भी संजीव हंस से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।


दरअसल, बिहार के आईएएस अधिकारी संजीव हंस के करीबियों के यहां दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सर्च गुरुवार को पूरा हो गया। ईडी की टीम ने आईएएस अधिकारी के यहां पूर्व में की गई छापेमारी के आधार पर बुधवार को दिल्ली में विपुल बंसल, एसके खान और कोलकाता में पुष्पराज बजाज के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्च के दौरान बजाज और बंसल के यहां से 90 लाख नकद के साथ सोने के आभूषण और 13 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, खान के ठिकाने से रियल इस्टेट समेत दूसरे सेक्टर में निवेश के दस्तावेज बरामद होने का दावा भी सूत्र कर रहे हैं। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


गौरतलब हो कि, प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई महीने में आईएएस हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के पटना, झंझारपुर, पुणे, नोएडा समेत 21 स्थानों पर छापा मारा गया था। इसके बाद पंजाब, गुडगांव समेत अन्य स्थानों पर भी ईडी की टीम गई थी। पूर्व में हुई छापामारी के दौरान ईडी ने हंस और गुलाब के यहां से बरामद दस्तावेजों के आधार पर बुधवार को तीन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।