ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / IAS अधिकारी चंचल कुमार को बिहार सरकार ने किया रिलीव, इन आईएएस अधिकारियों...

IAS अधिकारी चंचल कुमार को बिहार सरकार ने किया रिलीव, इन आईएएस अधिकारियों को मिला प्रभार

28-Jan-2022 09:25 PM

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार को विरमित किए जाने से संबंधित अधिसूचना आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी। चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे इसपर फैसला पहले ही हो चुका था और अब राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है। चंचल कुमार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।


चंचल कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ कई अन्य विभागों के प्रभार में थे। अब उनके जाने के बाद इन विभागों की जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारियों को दी गई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस जो फिलहाल ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर हैं। उन्हें अब प्रबंध निदेशक बिहार राज्य जल विद्युत निगम पटना और निदेशक ब्रेडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास से पहले से ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। 


राज्य सरकार के एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 1991 बैच के एस सिद्धार्थ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास जन शिकायत सामान्य प्रशासन के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। एस सिद्धार्थ फिलहाल वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं।