ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / IAS अमित कुमार बने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के प्राइवेट सेक्रेटरी, नालंदा में...

IAS अमित कुमार बने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के प्राइवेट सेक्रेटरी, नालंदा में जन्मे अमित ने 2010 में पास की थी UPSC

20-Oct-2019 10:18 PM

PATNA : IAS अमित कुमार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया गया है. 2010 बैच के आईएएस अमित कुमार को केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने इससे संबंधित आदेश पत्र राज्य के मुख्य सचिव को भेज दिया है. बिहार के नालंदा में जन्मे IAS अमित कुमार ने 2010 में UPSC पास की थी. 


खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के पीए नियुक्त किये गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार झारखंड कैडर के अधिकारी हैं. मुख्य सचिव की ओर आदेश पत्र रिसीव किये जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जल्द ही उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा. अमित कुमार का जन्म 1982 में नालंदा में हुआ था. इनके पिता पेशे से किसान हैं और अमित तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. 


IAS अमित कुमार को झारखंड में रांची का एसडीएम बनाया गया था. देवघर और पलामू जैसे जिले के उपायुक्त बने अमित वर्तमान में निदेशक पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि बतौर आईएस केंद्र सरकार के मंत्रालय को समझने का मौका मिलेगा. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है. बेहतर तरीके से काम करूंगा.