Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
26-Dec-2024 06:57 PM
By First Bihar
DESK: तमिलनाडु में DMK सरकार के खिलाफ BJP के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने मोर्चा खोल दिया है। अब तो यह ऐलान भी कर दिया है कि सत्ता से डीएमके को हटाने तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। अन्नामलाई ने एफआईआर लीक करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। जिसके कारण पीड़िता की पहचान उजागर हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट इस तरह लिखा कि पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़े।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने मीडिया के सामने यह घोषणा कर दी कि जब तक तमिलनाडु में डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती तब तक वो पैरों में चप्पल नहीं पहेंनेंगे। कोयंबटूर में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस बात का ऐलान किया और डीएमके सरकार और तमिलनाडु पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले को लेकर अन्नामलाई ने प्रेस वार्ता बुलाई थी। DMK सरकार पर हमला बोलते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आरोपी ज्ञानसेकरन का डीएमके नेताओं के साथ संबंध हैं। यह एक शातीर अपराधी है लेकिन उसका नाम पुलिस ने राउडी लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने पुलिस पर पीड़िता की FIR रिपोर्ट लीक करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्राथमिकी लीक की गयी जिसके कारण पीड़िता की पहचान उजागर हो गयी है।
पीड़िता को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। डीएमके सरकार और उनकी पुलिस की कार्यशैली से बीजेपी के प्रदेश काफी नाराज हो गये और यह ऐलान कर दिये कि जब तक इस सरकार को नहीं हटाएंगे तब तक पैरों में चप्पल नहीं पहनेंगे। डीएमके को सत्ता से बाहर करके ही हम दम लेंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कह दिया कि खुद को छह बार कोड़े मारेंगे और 48 दिनों का उपवास भी रखेंगे।