ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / हैदराबाद एनकाउंटर पर नीतीश चुप, सुशील मोदी बोले - आरोपी पकड़े जाते तो...

हैदराबाद एनकाउंटर पर नीतीश चुप, सुशील मोदी बोले - आरोपी पकड़े जाते तो अच्छा होता

06-Dec-2019 12:51 PM

PATNA : हैदराबाद रेप कांड के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर में मारा जाना सुर्खियों में है। तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो वह प्रतिक्रिया दिए बगैर निकल लिए।

वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि अगर आरोपी पकड़े जाते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि किन हालातों में पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन देश भर में हो रही बलात्कार की घटनाएं चिंता का कारण है। पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए क्योंकि देश में कड़े कानून होने के बावजूद घटनाएं हो रही हैं लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें।

ऐसे मामलों में नीतीश कुमार प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। संभव है कि नीतीश कुमार कोई प्रतिक्रिया देने से पहले आम जन भावना को देख और समझना चाहते हों।