ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार होने से बचीं 14 लड़कियां, महिला तस्कर ने ऐसे...

ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार होने से बचीं 14 लड़कियां, महिला तस्कर ने ऐसे लिया था सबको झांसे में...

03-Oct-2020 03:35 PM

DESK : ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार होने से आज 14 लड़कियों को आरपीएफ की सक्रियता ने बचा लिया. इसके साथ ही आरपीएफ ने सभी को बरगला कर ले जाने वाली महिला तस्कर मीना को भी अरेस्ट कर लिया है. 

लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सभी को लातेहार से सिलाई की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर हैदराबाद ले जाया जा रहा था. लातेहार से सभी को रांची लाया गया था और यहां से हैदराबाद ले जाना था. 

दरसल रांची रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 14 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करती दिखींं. जिसके बाद आरपीएफ को इनपर शक हुआ. जब इनसे पूछताछ की गई तो लड़कियां घबरा गई. जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने  नन्हे फरिश्ते एवं अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच जब अधिकारियों की टीम ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मीना उन्हें सिलाई की ट्रेनिंग के लिए ट्रेन संख्या 07008 से हैदराबाद लेकर जा रही थी. जब मीना से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह न तो किस संस्था का नाम बता पाई औऱ न ही लड़कियों को सिलाई ट्रेनिंग के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत कर पायी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 14 में से  आठ नाबालिग लड़की है. वहीं जब उनके परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंंने भी हैदराबाद जाने की जानकारी होने से इंकार कर दिया.