मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
23-Feb-2023 12:28 PM
By First Bihar
HAZIPUR : बिहार में आए दिन घर से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई -लिखाई करने वाले स्टूडेंटों से यह सुनने को मिलता है कि, उन्हें सबसे अधिक समस्या खाने को लेकर होती है। जिसके कारण उन्हें कई - कई दिनों तक भूखा रहना पड़ता है और उनके अंदर बीमारियों की संख्या भी बढ़ने लगती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के हाजीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां एक लड़की का शव उसके कॉलेज से बरामद हुआ है।
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर में बुधवार की रात एक छात्रा का शव मिला है। वह प्रथम सेमेस्टर की स्टूडेंट बताई जा रही है। यह लड़की पटना जिले के खुसरूपुर की रहने वाली बताई जा रही है। इसकी पहचान 21 वर्षीय छात्रा निशा कुमारी के रूप में हुई है। यह सात महीने पहले ही इस कॉलेज में एडमिशन लिया था।
इस लड़की को लेकर उसके घरवालों का कहना है कि, वो पटना में रहकर एयर होस्टेस की भी तैयारी कर रही थी। अब इसका शव बरामद किया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।
वहीं, इस मामले को लेकर लड़की के घर वालों ने बताया कि, उनकी लड़की ने कुछ दिन पहले होटल मैनेजमेंट कॉलेज की ओर से दिए गए बासी भोजन को लेकर शिकायत की थी। इस दौरान यह सूचना दी गई थी कि लड़की की तबीयत खराब है और अब यह सुचना मिली कि अब लड़की ने खुद की ही जान ले ली।
इधर, इस घटना को लेकर सदर थाना की पुलिस ने बताया कि होटल मैनेजमेंट द्वारा सूचना दी गई थी कि एक लड़की ने खुद की जान ले ली है। सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि छात्रा की लाश है। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं है।