पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
03-May-2021 08:49 AM
DESK : पूरे देश में जहां एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत और बेड की कमी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं कुछ मनचले आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मनचले ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ अस्पताल में छेड़खानी की.
घटना ओडिशा के नुआपड़ा जिले शिलडा में स्थित कोविड अस्पताल में हुई. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने कोरोना संक्रमित महिला से छेड़खानी की वह खुद भो कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था. इस घटना के बाद महिला ने नुआपड़ा सदर पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक महिला को कोविड अस्पताल में 26 अप्रैल को दोपहर को भर्ती कराया गया. आरोपी शख्स इससे तीन दिन पहले ही इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर कुछ मरीज वहां पहुंच गए.नुआपड़ा पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर संजुक्ता बारले ने बदनीयती के इरादे से महिला पर हमला किए जाने की घटना की पुष्टि की.
महिला की ओर से शिकायत किए जाने के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा u/s-354 और 354 (A), 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया. इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तभी की जाएगी जब उसका रिजल्ट निगेटिव आ जाएगा. हालांकि हम उस पर पूरी नजर रख रहे हैं. उसे पॉलीटेक्निक में स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.