ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / 16 जनवरी को बिहार आएंगे अमित शाह, वैशाली में CAA पर जागरूकता जनसभा...

16 जनवरी को बिहार आएंगे अमित शाह, वैशाली में CAA पर जागरूकता जनसभा को करेंगे संबोधित

05-Jan-2020 04:38 PM

By Rahul Singh

PATNA : बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आने वाले हैं. अमित शाह 16 जनवरी को बिहार आएंगे। वह वैशाली में CAA पर जागरूकता जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की तरफ से CAA पर जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया है.


बिहार भर के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएए के समर्थन में जनसभा किया जा रहा है. साथ ही सभी जिलों में स्टाल लगाकर लोगों को हैंडविल बांटी जा रही है. पटना, आरा, मोतिहारी, बेतिया समेत तमाम जिलों में बीजेपी के बड़े नेताओं ने लोगों को संबोधित किया. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. जिसको लेकर पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है. इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं.


गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं. वैशाली जिले में आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. स्थानीय जिला कमिटी में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. लिहाजा इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड चुनाव की तरह बिहार में भी बीजेपी केंद्रीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है.