बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
04-Mar-2023 07:36 AM
By First Bihar
PATNA : होली में आम आदमी को कोई परेशानी न हो इसको लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसको लेकर कुछ गाइडलाइंस भी हैं। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने होली पर विधि-व्यवस्था समेत कई अन्य जानकारियां दीं। जेएस गंगवार ने कहा कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक हो रही है।
एडीजी ने कहा कि जिला स्तर पर विशेष पुलिस बल, दंडाधिकारी, क्यूआरटी, मेडिकल दल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। होली के अवसर पर कुछ असावधानी के कारण आग लगने की घटना भी होती है इसलिए अग्निशमन की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही कुल 25 अतिरिक्त कंपनियां होली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए काम करेंगी। ढाई हजार से ज्यादा होमगार्ड के जवान भी काम करेंगे।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि होली के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। चाहे कोई थाना में हो या लाइन में हो, किसी को होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी। एडीजी ने कहा कि पटना, रोहतास, गया, दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर समेत जिन अन्य जिलों को पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया करा दिए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात कर दी गई है। लाठी पार्टी के अलावा क्षेत्रीय रिजर्व बल की 25 कंपनी और ढाई हजार होम गार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है।
इधर,होली पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों को भी होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की जाएगी कि महिलाओं के साथ छेड़खानी या गंदा व्यवहार ना हो. अश्लील गानों पर रोक रहेगी. विवादित स्थल पर होलिका दहन पर रोक लगाया जाएगा. हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।