ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / होली पर घर आना हुआ आसान, रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की...

होली पर घर आना हुआ आसान, रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देंखे लिस्ट

16-Feb-2023 09:13 AM

By First Bihar

PATNA: होली का पर्व हर कोई अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है. लेकिन रोजी रोटी या पढाई के तमाम मजबूरियों के चलते बहुत से लोग अपने घर से दूर रहते है. और होली के मौके पर सभी अपने घर आते है. इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है. इसलिए इंडियन रेलवे ने इस भीड़ को देखते हुए स्पेशल train चलाने जा रही है.


बता दे इंडियन रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सूचना पहले ही यात्रियों को दी जा चुकी है. इसी दौरान में 9 और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. 04048/04047 आनंद विहार मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्स  ये 04048 आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस छह व आठ मार्च को आनंद विहार से रात 11:00 बजे खुलकर अगले दिन रात 11:15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में 04047 मुजफ्फरपुरआनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस सात व नौ मार्च को मुजफ्फरपुर से रात 11:00 बजे खुलकर अगली रात 11:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.


04412 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस दो, छह और नौ मार्च को आनंद विहार से 11:10 बजे खुलकर अगले दिन 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 04411 सहरसा-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन, सात और 10 मार्च को सहरसा से दोपहर 2:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 1:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.


04060 आनंद विहारजयनगर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन, सात व 10 मार्च को आनंद विहार से 10:30 बजे खुलकर अगले दिन 15:15 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में 04059 जयनगरआनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस चार, आठ व 11 मार्च को जयनगर से 17:00 बजे खुलकर अगले दिन 19:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.


04062 दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस तीन व 10 मार्च को दिल्ली से 8:40 बजे खुलकर अगले दिन 2:40 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में 04061 बरौनी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चार व 11 को बरौनी से 04:45 बजे खुलकर उसी दिन 23:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.