बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
07-Mar-2023 05:22 AM
By First Bihar
PATNA : होली के अवसर पर शराबियों पर नियंत्रण रखने को लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग चौबीस घंटे का विशेष अभियान चलाएगा। राज्य के अंदर उत्पाद विभाग के अधिकारी मंगलवार की शाम सात बजे से बुधवार को रात तक शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगे।
दरअसल, उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने बताया कि, होली को ध्यान में रखते हुए विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सड़कों पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि, दियारा इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। ड्रोन के साथ श्वान दस्ता की मदद भी छापेमारी में ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि, शराबबंदी को लागू करने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की 20 सदस्यीय टीम होली के बाद आएगी। नौ से 11 मार्च तक छत्तीसगढ़ की टीम बिहार में रहकर पूरी व्यवस्था की जानकारी लेगी। इस दल में कई विधायक और वरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। टीम पटना, वैशाली और नालंदा का क्षेत्रीय भ्रमण करेगी।
आपको बताते चलें कि, होली से पहले पिछले एक सप्ताह में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस और उत्पाद टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें छह हजार से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान लाखों हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की गई।