Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
10-Mar-2024 06:19 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद आज भी ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहे है। शराब के अवैध धंधेबाज होली और चुनाव की तैयारी में लग गये हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार में ला रहे हैं। हालांकि इन पर पुलिस भी कार्रवाई करती है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
सारण में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब से भरी दो कार को बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया लेकिन दूसरे कार का चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। बरामद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी के ऑनर का पता लगाया जा रहा है। सारण पुलिस ने पहले रिवीलगंज थाना इलाका के श्यामचक रिवीलगंज मुख्य पथ से शेवरलेट कार को पकड़ा। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बी 018 एफ 3792 है। इस कार से 7 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार गाड़ी के चालक की पहचान रिवीलगंज निवासी अवधेश सिंह के पुत्र भीम कुमार के रूप में हुई है। वही पुलिस ने दूसरी कार से 11 कार्टन शराब बरामद किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटोलिया चौक पर वाहन जांच के दौरान संदिग्ध हालत में एक फोर्ड फिगो कार बरामद किया गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 वन 7297 है। कार को रूकने का जब पुलिस ने इशारा किया तब ड्राइवर गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया।
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 11 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ। सहायक उत्पाद आयुक्त केशव कुमार झा ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दो कार से 18 कार्टन शराब जब्त किया गया वही एक ड्राइवर को पकड़ा गया जबकि दूसरे कार का चालक मौके से फरार हो गया। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल छापेमारी की जा रही है।