ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

घूसखोरी का हाईटेक तरीका, 300 रुपये के चक्कर में दारोगा सस्पेंड, कैश नहीं पे फोन पर लेता था घूस

02-Mar-2023 02:12 PM

By First Bihar

BUXAR: आचरण प्रमाण पत्र के लिए 300 रुपये घूस लेना एक दारोगा को काफी महंगा पड़ गया। दारोगा ने दिनदहाड़े एक छात्र से 300 रुपया बतौर घूस मांगा। छात्र के पास कैश नहीं था। उसने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद कैश की जगह छात्र से दारोगा ने पे फोन पर ऑनलाइन पैसा मंगवाया। ऐसे हाईटेक घूसखोर दारोगा पर अब एसपी ने कार्रवाई की है। 


पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बक्सर के प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल ने आरोपी दारोगा का निलंबित कर दिया है वही दारोगा पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि मुरार थाना के दारोगा जयप्रकाश ने आचरण प्रमाण पत्र बनाने के एवज में छात्र नीरज से 300 रुपये मांगे थे। छात्र ने जब कहा कि उसके पास कैश नहीं है तो दारोगा कहता है कि कोई बात नहीं पे फोन है ना। तुम पे फोन से ऑनलाइन पेमेंट कर दो। अब जमाना बहुत हाईटैक हो गया है। पैसा कौन लेकर चलता है।


जिसके बाद छात्र ने जेब से मोबाइल निकाला और स्कैन करके 300 रुपया दारोगा को पेमेंट किया। तब दारोगा ने कहा कि जाओ काम हो जाएगा। लेकिन छात्र दारोगा के इस रवैय्ये से नाराज था। उसके मन में यह सवाल बार-बार आ रहा था कि सरकार खुद कहती है कि ना घूस ले और ना दें..जिस चीज के लिए पैसे नहीं लगते तो फिर क्यों दारोगा ने लिया। छात्र आनन-फानन में एसपी कार्यालय पहुंच गया और प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल को पूरी बातें बतायी। 


छात्र की बातों को सुनकर साहब भी हैरान रह गये। फिर क्या था उन्होंने दारोगा जयप्रकाश को सस्पेंड कर दिया। अब उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। घूसखोर दारोगा पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। यह घूस लेने वालों के लिए एक सबक है। यदि कोई घूस मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत निगरानी विभाग को दें। भ्रष्टाचार जैसे मामले पर चुप ना बैठे। जब तक आप नहीं जागेंगे तब तक यूं ही घूसखोरी का खेल चलता रहेगा।