ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / ‘ड्रैगन’ की साजिश पर इंडियन नेवी की नजर, हिंद महासागर में दिखे चीनी...

‘ड्रैगन’ की साजिश पर इंडियन नेवी की नजर, हिंद महासागर में दिखे चीनी युद्धपोत

16-Sep-2019 11:39 AM

By 13

DELHI: हिंद महासागर में चीन अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों में लगा है. हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के नजदीक चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी को देखा है. इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के पास गश्त लगा रहे चीनी युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी का पता लगाया है. नौसेना के P-8I खुफिया विमानों ने दक्षिण हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के युद्धपोत शियान-32 को सफलतापूर्वक ट्रैक किया है. भारत के सर्विलांस प्लेन ने चीनी युद्धपोत के ऊपर से तस्वीरें भी ली हैं, जिसमें उसका लैंडिंग प्लैटफॉर्म डॉक दिखाई दे रहा है. क्षेत्र में चीन के जंगी जहाज होने से इंडियन नेवी अलर्ट पर है. आपको बता दें कि चीन का ये विमानवाहक युद्धपोत अदन की खाड़ी में तैनात चीन की एंटी पायरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है. चीन का ये विमानवाहक युद्धपोत सोमाली समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात है. वहीं भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है.