ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / हिमाचल में सियासी संकट के बीच असम में कांग्रेस को झटका, पार्टी के...

हिमाचल में सियासी संकट के बीच असम में कांग्रेस को झटका, पार्टी के बड़े नेता ने हाथ का साथ छोड़ा

28-Feb-2024 02:03 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारी परेशानियों से घिरती जा रही है। पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस को गुडबाय बोल रहे हैं। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं तो दूसरी तरफ असम में पार्टी के बड़े नेता ने हाथ का साथ छोड़ दिया है।


असम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं एक अन्य विधायक बसंत कुमार दास ने भी भाजपा की सरकार को अपना समर्थन दे दिया था। इस तरह कुछ ही दिन में असम में तीन बड़े नेता कांग्रेस को गुडबॉय बोल चुके हैं।


राणा गोस्वामी ने केसी वेणुगोपाल के नाम लिखे पत्र में लिखा, 'मैं असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके अलावा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी छोड़ रहा हूं।' माना जा रहा है कि राणा गोस्वामी को भाजपा से टिकट भी मिल सकता है और इसीलिए वह बीजेपी में जा रहे हैं। बता दें कि सीएम सरमा ने मंगलवार को ही कहा था कि राणा गोस्वामी जोरहाट से मजबूत नेता हैं और अगर वे हमारे साथ आते हैं तो हम उनका पार्टी में स्वागत करेंगे।