ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जल्द मिलेगा मानदेय, पटना हाईकोर्ट ने सरकार को दिया...

डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जल्द मिलेगा मानदेय, पटना हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

16-May-2020 06:14 AM

PATNA : पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के बावजूद काम कर रहे हैं डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा। राज्य के 38 जिला न्यायालयों में तैनात डाटा इंट्री कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय का भुगतान तुरंत करने का निर्देश पटना हाईकोर्ट ने दिया है। पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के विधि विभाग और वित्त विभाग से कहा है कि राज्य की निचली अदालतों में काम करने वाले डाटा इंट्री ऑपरेटरों का मानदेय जल्द दिया जाए।


आपको बता दें कि राज्य की निचली अदालतों में तकरीबन 380 डाटा एंट्री ऑपरेटर काम करते हैं जिन्हें पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के महानिबंधक में ऑपरेटरों को भुगतान करने के लिए 6 करोड़ 79 लाख से ज्यादा की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। संविदा पर कार्यरत इन कंप्यूटर डाटा इंट्री ऑपरेटरों को राज्य के सभी जिलों की अदालतों में तैनात किया गया है। 


हाईकोर्ट ने विधि और वित्त विभाग से कहा है कि सभी निचली अदालतों को मानदेय के भुगतान के लिए रकम के साथ-साथ चार्ट उपलब्ध कराया जाए ताकि संविदा पर कार्यरत इन कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर को तत्काल पैसे दिए जा सकें।