ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब हाई स्कूलों में होगी ITI की पढ़ाई

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब हाई स्कूलों में होगी ITI की पढ़ाई

26-Jul-2022 11:01 AM

PATNA : बिहार के हाई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. नीतीश सरकार हाई स्कूलों में आईटीआई की पढ़ाई शुरू करने जा रही है. जिन प्रखंडों में आईटीआई कॉलेज नहीं हैं, उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी. फिलहाल राज्य में ऐसे प्रखंडों की संख्या 210 है, जहां एक भी सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई नहीं हैं. वहीं, कितने ऐसे प्रखंड है, जहां एमएसटीआई के तहत प्रशिक्षण नहीं हो रहा है.


जानकरी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में राज्यों को स्वायत्तता दी है. राज्य सरकार के सुझाव पर ही प्राइवेट आईटीआई को सम्बद्धता मिलेगी या रद्द की जाएगी. इसके अलावा परीक्षा कैलेंडर को अनुपालन करने का अधिकार भी राज्यों को दिया जाएगा. इसके लिए हर राज्य में एक विशेष समिति का गठन किया गया है.


बिहार में श्रम संसाधन समिति गठित किया गया है, जो सुनिश्चित करेगी कि राज्य के सभी प्रखंडों में सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई हो. हाईस्कूल परिसर का उपयोग आईटीआई की पढ़ाई के लिए शुरू हो, इसके लिए समिति के अधिकारी शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे. समिति को वैसे प्रखंड, जहां एक भी आईटीआई नहीं हैं, वहां के एक हाईस्कूल का चयन कर उसमें आईटीआई की पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया गया है. 


श्रम संसाधन विभाग हाईस्कूल के अलावा अलग से आईटीआई खोलने की प्रक्रिया में भी जुट गया है. विभाग ने हाल ही में आईटीआई खोलने के लिए आवेदन मांगे थे. प्राईवेट आईटीआई खोलने के लिए 500 से अधिक आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं. अब इन आवेदनों की पड़ताल की जाएगी. इसके बाद विभाग के अधिकारियों की टीम स्थल निरीक्षण करेगी. इसके बाद विभाग की विशेष समिति इन्हें सम्बद्धता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा करेगी.