ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका पर रोहिणी आचार्य ने थोड़ी चुप्पी : कहा...

हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका पर रोहिणी आचार्य ने थोड़ी चुप्पी : कहा ...अपने पराजय की प्रबल संभावना से विरोधी हैं परेशान

17-May-2024 11:22 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव की हॉटसीट में शामिल सारण लोकसभा सीट पर मतदान में अब तीन दिन ही बचे हैं। यहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में वोटिंग से पहले एनडीए कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी की उम्मीदवारी पर खतरा बताया है। उसके बाद अब इस मामले में रोहिणी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 


दरअसल, सारण लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी रोहिणी आचार्य  की उम्मीदवारी को लेकर पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। इस पर रोहिणी आचार्य की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर विरोधियों को निशाने पर लेते हुए पोस्ट किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर अपनी बातों को जनता के बीच रखा है। 


रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन सीधे तौर पर अपने विरोधियों यानी बीजेपी पर पलटवार किया है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में कहा है कि पराजय की प्रबल संभावना से विरोधी परेशान हैं। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मेरे नामांकन के संदर्भ में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि सारण की जनता, मालिक करेगी झूठ-फरेब के कारोबारी को परास्त। जब सारण की जनता जनार्दन है और सच मेरे साथ है तो सफल नहीं होगा सारण में प्रपंच-षडयंत्र का कोई भी कुत्सित प्रयास। 


अपने इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि जब सारण खड़ा है मजबूती से अपनी इस बेटी-बहन के साथ तो सफल नहीं होने वाला है कोई भी झूठा भ्रामक प्रचार। आप सबों से अनुरोध है कि अफवाहों को करें नजरअंदाज और झूठ के कारोबारी को हर हाल में करें परास्त। आप सबों से अनुरोध है कि अफवाहों को करें नजरअंदाज और झूठ के कारोबारी को हर हाल में करें परास्त। 


बता दें कि सारण लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए तीन दिन ही बचे हैं। पांचवें चरण में 20 मई को यहां चुनाव होना है। बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी मैदान में हैं।  बीते गुरुवार को राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। दायर याचिका से रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा है। उन्होंने गलत जानकारी दी है। गलत पता दिया है।