ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / हेराफेरी कर लाइसेंस लेने वालो की अब खैर नहीं, डीजीपी ने जारी किया...

हेराफेरी कर लाइसेंस लेने वालो की अब खैर नहीं, डीजीपी ने जारी किया निर्देश, कसेगा चौतरफा शिकंजा

10-Oct-2019 08:35 AM

PATNA : बिहार पुलिस फर्जी लाइसेंस को लेकर सख्त है. लाइसेंसधारियों पर कार्रवाई के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने थाने को कड़े निर्देश दिया है. जिसके बाद फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बिहार पुलिस राज्यव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है.


ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी बिहार में करीब 13 लाख लोगों के पास हथियार हैं. जिसके सत्यापन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब थाना जाकर लाइसेंसधारियों को लाइसेंस का सत्यापन कराना होगा. सत्यापन की पूरी कार्यवाई पूर्वोत्तर राज्यों से जारी लाइसेंस को ध्यान में रखकर की जा रही है. 


लाइसेंस सत्यापन के लिए सभी थाने में लाइसेंस वेरीफिकेशन रजिस्टर बनाये जायेंगे. सभी थानों में तीन सूची बनायी जायेगी.  पहली लिस्ट में पूर्वोत्तर राज्यों से जारी किए आर्म्स लाइसेंस के सत्यापन के लिए सभी डीएम से नेशनल डाटा बेस आफ आर्म्स लाइसेंस में लाइसेंसधारियों की लिस्ट ली जायेगी. 


दूसरी लिस्ट में वे हथियार होंगे जो एनडीएएल में दर्ज नहीं हैं पर उनका थाने में रिकॉर्ड है. तीसरी लिस्ट में  ऐसे शस्त्र लाइसेंस ही होगी, जिनका रिकॉर्ड दोनों जगह नहीं है. सभी थाना अपने-अपने इलाके के शस्त्र लाइसेंसधारियों को बुलायेंगे और उनका स्थायी-अस्थायी पता से लेकर मोबाइल नंबर तक का वेरीफिकेशन होगा.