ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / खुद गाड़ी चलाते हुए पत्नी के साथ हेमंत सोरेन पहुंचे मोहराबादी मैदान, कुछ...

खुद गाड़ी चलाते हुए पत्नी के साथ हेमंत सोरेन पहुंचे मोहराबादी मैदान, कुछ देर में CM पद की लेंगे शपथ

29-Dec-2019 01:21 PM

RANCHI:  जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन खुद गाड़ी चलाते हुए अपने आवास से पिता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. पिता से आशीर्वाद लिए और अपनी गाड़ी में पिता को बैठाकर हेमंत मोहराबादी मैदान पहुंचे. हेमंत के साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं.  कुछ देर के बाद हेमंत आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. हेमंत की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को ही ममता बनर्जी पहुंच गई थी. राहुल गांधी भी पहुंचे हुए हैं.

हेमंत सोरेन ने लिया झारखंड के सीएम पद की शपथ, दूसरी बार बने झारखंड के सीएम

राहुल, प्रणव, प्रियंका, पवार भी होंगे शामिल 

हेमंत के शपथ में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, अखिलेश यादव, मायावती, तेजस्वी यादव, शरद पवार, शरद यादव, एमके स्टालीन, एचडी कुमारस्वामी, कन्हैया कुमार, वेणुगोपाल, आरपीएन सिंह, चंद्रबाबू नायडू, टीआर बालू कनीमोझी, अब्दुल बारी सिद्दकी, हरीश रावत, निरंजन पटनायक समेत कई नेता शामिल होंगे. बता दें कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे.

52 विधायकों का समर्थन

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे एनसीपी और एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला हैं. कुल मिलाकर हेमंत को 52 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं.