ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

बिहार में सम्राट मॉडल बनाम नीतीश मॉडल की बहस तेज। जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान—अगले CM को नीतीश के रास्ते पर चलना होगा।

Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में इन दिनों “सम्राट मॉडल” बनाम “नीतीश मॉडल” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर एनडीए के एक और सहयोगी नेता और केंद्रीय मंत्री ने इशारों-इशारों में काफी कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने यह तो नहीं कहा कि बिहार में कौन सा मॉडल चलेगा, लेकिन इतना जरूर कहा कि आगे जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे क्या करना होगा।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी में मौजूद थे। इस दौरान गयाजी के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के जाने के बाद जो भी बिहार का मुख्यमंत्री होगा, उसे उनके चरणचिह्नों पर ही चलना होगा। अगर ऐसा नहीं करेगा, तो वह टिक नहीं पाएगा।


मांझी ने कहा कि जब हमारे मुख्यमंत्री बाहर जाते हैं, तो यहां जो भी नया सीएम आएगा, उसे नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर ही चलना होगा, नहीं तो उसका गुजारा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन यह मेरा क्षेत्र है और यहां के लोग हमारे साथ हैं। मैं मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलने की जो आपकी योजना है, उसे मेरे क्षेत्र में भी लागू किया जाए, क्योंकि कई इलाकों में अभी तक डिग्री कॉलेज नहीं है।


मांझी ने सिंचाई की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत है, जिसे दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं, इसलिए उनसे काफी उम्मीदें हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पहले इस इलाके में कोई आना नहीं चाहता था, यहां डकैतों का कब्जा था, लेकिन आज यह इलाका काफी विकसित हो गया है। यह बदलाव सिर्फ नीतीश कुमार की वजह से संभव हुआ है। ऐसे में जो भी नया मुख्यमंत्री आएगा, उसे उनके रास्ते पर चलना ही होगा, वरना उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।