ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम

Bihar Accident Three Died: बिहार के बेतिया में एक भयानक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। मेला देखकर लौटते समय आलोक कुमार, रौशन कुमार और विकास कुमार की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हुए और अस्प

बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Accident Three Died: बिहार के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन घरों के चिराग एक साथ बुझा दिए। मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत उस समय हो गई, जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 11:40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान घुसकपुरा गांव निवासी आलोक कुमार (20), रौशन कुमार (15) और विकास कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और नाथबाबा चौक पर आयोजित महायज्ञ का मेला देखने गए थे।


बताया जा रहा है कि मेला देखने के बाद देर रात तीनों दोस्त अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगही बढ़िया टोला के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क पर खड़ा था लेकिन उसमें कोई इंडिकेटर या चेतावनी लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे के कारण बाइक सवार युवकों को ट्रक दिखाई नहीं पड़ा और वे सीधे उसमें जा भिड़े।


हादसा इतना भीषण था कि आलोक कुमार और विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम जीएमसीएच बेतिया में कराया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।


मृतक आलोक कुमार के पिता संजय चौधरी उर्फ पंकज चौधरी ने बताया कि आलोक पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। वहीं रौशन कुमार के पिता कन्हैया सहनी ने बताया कि रौशन नौवीं कक्षा का छात्र था और वह भी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


विकास कुमार के पिता चंद्रमा चौधरी ने बताया कि विकास विदेश जाने की तैयारी कर रहा था और उसका पासपोर्ट भी बन चुका था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।


तीनों युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें