ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने चेतावनी दी है कि जिन खातों की KYC अपडेट नहीं है या जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, उनके खाते 16 अप्रैल 2026 के बाद निष्क्रिय किए जा सकते हैं। ऐसे खातों

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक Bank (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है कि यदि समय रहते जरूरी अपडेट नहीं किए गए, तो 16 अप्रैल 2026 के बाद कई खातों पर रोक लगाई जा सकती है। इसका सीधा मतलब यह होगा कि आप अपने खाते से न तो पैसे निकाल पाएंगे और न ही कोई ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे।


बैंक ने यह कदम सुरक्षा कारणों और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों का पालन करने के लिए उठाया है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर लें।


दरअसल, आजकल लोग बैंक से आने वाले मैसेज और नोटिस को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। खासकर उन खाताधारकों के लिए खतरा ज्यादा है, जिनका खाता लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है या जिनकी KYC (Know Your Customer) जानकारी अपडेट नहीं है। 16 अप्रैल 2026 को ऐसे ग्राहकों के लिए आखिरी तारीख माना जा रहा है।


बैंक के अनुसार, जिन खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, या जिनकी KYC अधूरी है, वे खाते जोखिम में हैं। अगर आपने अपना आधार, पैन या पता अपडेट नहीं किया है, तो आपका खाता भी इस सूची में शामिल हो सकता है। ऐसे खातों को बैंक इनएक्टिव या संदिग्ध मान सकता है।


अगर किसी खाते में लंबे समय तक न पैसे जमा होते हैं और न ही निकासी होती है, तो वह खाता निष्क्रिय (Inactive) हो जाता है। खासकर अगर खाते में बैलेंस भी बहुत कम या शून्य है, तो बैंक ऐसे खातों को बंद या फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। बैंक का कहना है कि यह कदम धोखाधड़ी और गलत लेन-देन को रोकने के लिए जरूरी है।


हालांकि, यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं खातों पर असर पड़ेगा, जिनकी KYC अपडेट नहीं है, जिनमें लंबे समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है या जिनका बैलेंस बहुत कम है। अगर आपका खाता नियमित रूप से चल रहा है और आपकी सभी जानकारी अपडेट है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।


इस समस्या से बचने के लिए ग्राहकों को कुछ आसान काम करने होंगे। सबसे पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर KYC अपडेट करें। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ देना होगा। अगर आपकी जानकारी पहले से सही है, तो आप डिक्लेरेशन देकर भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


इसके अलावा, अगर आपका खाता लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे एक्टिव रखने के लिए एक छोटा सा ट्रांजैक्शन जरूर करें। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ ट्रांजैक्शन करना काफी नहीं है, KYC अपडेट होना अनिवार्य है।


बैंक ने साफ किया है कि बिना अलग से नोटिस दिए भी ऐसे खातों पर रोक लगाई जा सकती है, इसलिए आखिरी समय का इंतजार करना सही नहीं है। अगर आपका भी PNB में खाता है, तो तुरंत उसकी स्थिति जांच लें और 16 अप्रैल 2026 से पहले जरूरी अपडेट करके अपने खाते को सुरक्षित और चालू रखें।