दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Nov-2019 12:47 PM
DELHI: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आज लोकसभा में वाटर क्राइसिस का मुद्दा उठाया. देश के कई हिस्सों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए हेमा मालिनी ने 'राइट टू वाटर' को मौलिक अधिकार में शामिल करने की मांग की.
हेमा मालिनी ने नीति आयोग के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि देश में 600 मिलियन लोगों को पीने के पानी की कमी है. हर साल करीब 2 लाख लोग पानी की कमी से मर रहे हैं. ये बहुत गंभीर मुद्दा है, इसलिए 'राइट टू वाटर' को मौलिक अधिकार में शामिल करना चाहिए. हेमा मालिनी ने ये भी पूछा कि क्या इस तरह का कोई प्रपोजल है.
जिस पर जवाब देते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि फिलहाल इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि 18 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण आवास में से सिर्फ 3 करोड़ आवास तक ही पीने का शुद्ध पानी पहुंच रहा है. लोगों तक पीने के शुद्ध पानी को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयासरत हैं. 15 करोड़ लोगों के घर तक पीने का शुद्ध पानी नल के माध्यम से पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है साथ ही सवा 3 लाख करोड़ का बजट भी जारी किया है. लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी कटिबद्ध हैं.