ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / जेल से म्यांमार का कैदी फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस

जेल से म्यांमार का कैदी फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस

13-Sep-2020 03:49 PM

HAZARIBAGH: जेल में बंद म्यांमार का कैदी फरार हो गया है. जिसके बाद जेल प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई. कैदी को खोजने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह घटना हजारीबाग जेपी जेल की है. 

पुलिस छापेमारी में जुटी

विदेशी कैदी के फरार होने के बाद उसको फिर से गिरफ्तार करने के लिए शहर में छापेमारी हो रही है, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई सूचना पुलिस को नहीं मिल पायी है. खुद एसपी जेल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. 

6 माह पहले आया था दुमका जेल से

कैदी का नाम मो अब्दुल्ला है. उसको 6 माह पहले दुमका जेल से हजारीबाग जेल भेज गया था. कैदी मो. अब्दुल्ला पर भारत में वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप है. अब्दुल्ला को ट्रेन में सफर करने के दौरान आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था. 26 जनवरी 2020 को उसकी सजा पूरी हो गई है, लेकिन दूतावास से कोई आदेश नहीं आने के कारण उससे जेल में ही रखा गया था. जेल के गेस्ट हाउस में 6 विदेशी कैदियों के साथ उससे रखा गया था, लेकिन आज वह बाथरूम का दरवाजा तोड़ फरार हो गया है.