ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / प्रिंस राज के लिए हाथी को सजाया गया, सर्टिफिकेट मिलते ही सवार होकर...

प्रिंस राज के लिए हाथी को सजाया गया, सर्टिफिकेट मिलते ही सवार होकर निकालेंगे जुलूस

24-Oct-2019 04:15 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR: समस्तीपुर लोकसभा उप चुनाव में जीत के बाद प्रिंस राज का समस्तीपुर में जुलूस निकलने वाले हैं. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

हाथी पर होंगे सवार

प्रिंस राज के लिए उनके समर्थकों ने एक हाथी को सजाकर उपर में कुर्सी को भी सजा कर रखा है. जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद प्रिंस राज पासवान अपने चचेरे बड़े भाई चिराग पासवान के साथ इसी हाथी पर चढ़कर समस्तीपुर शहर में कार्यकर्ताओं के साथ एक विजय जुलूस निकालेंगे.


कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिहार में हुए खराब प्रदर्शन के बावजूद समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी प्रिंस राज की इस अहम जीत से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अबीर गुलाल लगाकर कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. बता दें कि रामचंद्र पासवान के निधन के बाद इस सीट पर लोजपा ने उनके बेटे प्रिंस राज को उम्मीदवार बनाया और वह जीत दर्ज किए हैं. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने भतीजे प्रिंस राज की जीत पर बधाई दी हैं. साथ ही एनडीए के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समस्तीपुर के लोगों का अभार जताया है.