जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें
23-Sep-2021 03:52 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि छत गिरने से करीब 25 छात्र-छात्राएं घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना हरियाणा के सोनीपत की है. मिली जानकारी के अनुसार, गन्नौर में जीवानंद स्कूल की छत इतनी तेज गिरी कि आसपास के इलाके में आवाज गूंज गई. बताया जा रहा है कि स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था. तीसरी क्लास की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी. तभी अचानक से छत गिर गई. इस हादसे में क्लास रूम में मौजूद बच्चे मलबे में दब गए. वहीं 3 मजदूर भी नीचे गिरने की वजह से घायल हो गए. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सभी को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया. लेकिन 5 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई में रेफर कर दिया गया.
छत गिरने से करीब 25 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. करीब 25 स्टूडेंट्स को काफी चोटें आई हैं. जिनमें 5 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है. वहीं बाकी के स्टूडेंट्स का इलाज गन्नौर सामुदायिक हॉस्पिटल में चल रहा है. स्कूल की छत गिरने की वजह से 3 मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पुलिस की टीम ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. जैसे ही स्कूल की छत गिरी, वैसे ही घायल बच्चों को तुरंत गन्नौर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन 5 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया.